मिशन समृद्धि संस्था ने दोना-पत्तल वालों के बीच भोजन वितरण किया

सच खबर, मेदिनीनगरः मेदिनीनगर के पांकी रोड जनकपुरी मुहल्ले से रोटी सब्जी संग्रह कर अम्बेडकर पार्क के सामने दोना पत्तल दातून बेचने वालों के बीच भोजन वितरण किया गया। रोटी सब्जी खिचड़ी के साथ-साथ चूड़ा गुड़ भी शिल्पी गोस्वामी ने सबों के बीच वितरण किया।रोटी देनेवाले परिवारों का आभार है जिनके सौजन्य से यह अभियान अच्छे से चल पाता है।इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने वाले सहयोगियों का बहुत बड़ा योगदान है। अहिल्या गिरी, बैजन्ती गुप्ता, वन्दना श्रीवास्तव, रंजीता कुमारी, बेबी पाण्डेय, वीणा गुप्ता, ऋषि कुमार, शैलेन्द्र कुमार का सराहनीय योगदान हमेशा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *