सच खबर,मेदिनीनगरः अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में रविवार को को होली मिलन समारोह दुर्गा मंडप में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद चंद्रवंशी और संचालन जिला महासचिव भीम चंद्रवंशी के द्वारा किया गया। इस उपलक्ष पर सभी को होली की बधाई दी गई। साथ ही एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव वीरेंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश मंत्री निलय कुमार, रमेश चंद्रवंशी, अमित कुमार उर्फ रिंकू चंद्रवंशी, अश्विनी चंद्रवंशी, कुणाल चंद्रवंशी, नरेश चंद्रवंशी, श्याम लाल चंद्रवंशी, कमलेश चंद्रवंशी,सतीश चंद्रवंशी, बलराम सिंह चंद्रवंशी, सुधीर चंद्रवंशी, कोमल कुमार ‘अंकु’, अनिल चंद्रवंशी ,विनोद चंद्रवंशी, रंजीत चंद्रवंशी, महेश चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, रामानुज प्रसाद, विंध्याचल चंद्रवंशी ,संजय कुमार, दिलीप कुमार सहित समाज के गणमान्य लोग को सम्मानित किया गया। बैठक के माध्यम से अपील की गई कि आपसी भेदभाव को मिटा कर होली मनाई जाए । साथ हीआपस में भाईचारा बनाए रखें।