सच खबर, मेदिनीनगरः नावा बाजार- रजहारा में बनने वाली प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से 6 किलोमीटर सड़क मरम्मती कार्य को पलामू सांसद विष्णु दयाल राम एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया । उक्त मौके पर सभा को संबोधित करते हुए पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने संवेदक को हिदायत करते हुए कहा कि सड़क मरम्मती कार्य में गुणवत्ता पूर्ण कार्य होनी चाहिए । यह सड़क निर्माण कार्य बहुत दिनों से अपेक्षित था । जिसे आज पूरा किया जा रहा है । इस कार्य को अच्छे और मजबूत तरीके से बनाना है । ताकि काफी दिनों तक सड़क खराब ना हो । सांसद श्री राम ने कहा कि नावा बाजार में एक और सड़क निर्माण के कार्य स्वीकृत हो चुका है। यह कार्य मुसी खाप से होते हुए जमारी तक सड़क निर्माण का कार्य होगा, जो बहुत जल्द ही उस योजना में कार्य शुरू कर दिया जाएगा । इसके साथ रजहारा के ग्रामीणों के द्वारा मांग पत्र में रजहरा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की । सांसद ने कहा कि कोई न कोई एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जल्द होने की आश्वासन दिया ।इसके साथ उन्होंने कहा कि 2 से 3 वर्ष के अंतिम होते तक पलामू प्रमंडल के कायापलट जाएगी। बहुत जल्द पलामू प्रमंडल के नाम झारखंड में अव्वल होगा और बहुत से कुछ पलामू वासियों को देखने को मिलेगा । इसके साथ उन्होंने सिंचाई पर बल देते हुए कई ऐसे योजनाएं को स्वीकृति पूर्ण कराने की बात स्वीकार की । वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉक्टर सागर चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले नावा बाजार समेत विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों को होली के बधाई देते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी । इसके साथ उन्होंने कहा कि माननीय पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी के नेतृत्व में जो कार्य पूर्व में शंखा गांव में शिलान्यास किया गया था उस पर स्थानीय ग्रामीण मजाक उड़ा रहे थे । आज उसी मजाक को माननीय सांसद महोदय ने ओवरब्रिज बनाकर दिल्ली जैसा एनएच का निर्माण कराया जो बहुत ही सराहनीय है मैं इनके मार्गदर्शन में काम भी कर रहा हूं और आगे भी करते रहेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने किया जिसका संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ दीपक गुप्ता ने किया । मौके पर सांसद जिला प्रतिनिधि विजय ओझा,अलख पांडे,विधायक जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव,संवेदक अनुज कुमार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर यादव, मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव,जिला पार्षद रीना देवी,प्रमुख विघा देवी, मुखिया चंदन कुमार, पुर्व प्रमुख रविंद्र पासवान, उपमुखिया अशोक चौहान, पंचायत समिति सदस्य पुनम देवी, ईश्वरी पांडे,कुश ओझा, भाजपा नेत्री लिलावती देवी, मनोज प्रसाद,उदय यादव,जन्मजय पांडे, राजबली महारा, गिरजा शंकर राम, निर्मल यादव, विकास विश्वकर्मा,प्रसू राम मेहता, अशोक पाल समेत सैकड़ों लोग रोड शिलान्यास के मौके पर शामिल थे ।