वाहन चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति गिरफ्तार, कार में उनके पास से, चांदी जैसे पदार्थ बरामद

सच खबर, मेदिनीनगरः सदर थाना मेदिनीनगर ने एक प्रेस वार्ता कर दो व्यक्तियों के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। उन्होंने आगे बताया कि करीब 04.30 बजे सुबह में पलामू पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा आदेशानुसार सिंगरा अमानत नदी पुल के पास एन.एच.-75 मुख्य सड़क पर एन्टी क्राईम के तहत वाहन चेकिंग की जा रही थी। उस दौरान डालटनगंज की ओर से एक सफेद रंग का कार तेजी से आती दिखाई दी। उस कार को जाँच एवं चेकिंग हेतु उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से रोका गया। रोकने और उस कार की जांच में पता चला कि उजले रंग की मारूति स्वीफ्ट डिजायर कार पंजीयन सं॰ यूपी61जे 5301 के सीट के बीच एक बड़ा सा पॉकेट बना हुआ है । पॉकेट को खोलकर देखने से उसमें चांदी जैसा उजला पदार्थ का छोटा-बड़ा टुकड़ा तथा चांदी जैसा पदार्थ का गहना रखा हुआ था। पकड़ाये अभियुक्तों ने बताया कि उक्त चांदी का छोटा-बड़ा टूकड़ा एवं चांदी के गहने मुरारी ज्वेलर्स पंचमुहान डालटनगंज से लिया था तथा ए.आर.पी. ओरनामेन्ट आयुष्मान कटरा, ठठेरी बाजार वाराणसी के मालिक अनिल शर्राफ को देने जा रहे थे। इसी क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़ाये गहनोें के संबंध में कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति में एक आशुतोष कुमार.अम्बा थाना कुटुम्बा जिला औरंगाबाद, बिहार का निवासी है तथा दूसरा व्यक्ति भोदू यादव ,बॉस फाटक गोदलिया, थाना दशावमेघ, जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उनके पास से मारूति स्वीफ्ट डिजायर कार उजला रंग का जिसका पंजीयन सं. यूपी61जे 5301 तथा 2. चांदी जैसा पदार्थ का छोटा-बड़ा टुकड़ा 31 पीस कुल वजन- 21 केजी। 300ग्राम. 3. चांदी जैसा पदार्थ का पायल-36 पीस कुल वजन 3 केजी. 90 ग्राम। छापामारी दल में ़ऋषभ गर्ग, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , सदर मेदिनीनगर, पुलिस निरीक्षक राजवल्लभ पासवान, शहर अंचल मेदिनीनगर, पुअनि गौतम कुमार थाना प्रभारी सदर  थाना, सअनि अभिमन्यु कुमार, सदर  थाना,आरक्षी निंरजन कुमार सदर थाना, आरक्षी हृदयानंद, सदर थाना, आरक्षी अमित कुमार उपाध्याय, सदर थाना,चालक आरक्षी रामलाल शर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *