सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू सांसद विष्णु दयाल राम को ‘सच खबर’ अखबार की एक प्रति समर्पित की गई। सांसद श्री राम ने अखबार को नाम के अनुसार कार्य करने की सलाह देते हुए इसके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं चैनपुर राज परिवार के विवेक भवानी सिंह को भी अखबार की एक प्रति सौंपी गई। श्री सिंह ने अखबार में स्थानीय समस्याओं के साथ ही उसके संभावित समाधान को भी जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाते हुए उसका फालोअप भी लेने की सलाह दी। साथ ही अखबार की उन्नति की कामना की।