अखिल भारतीय नौजवान संघ का 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के दिन प्रदर्षन

सच खबर, मेदिनीनगरः सोमवार 06 मार्च को कचहरी परिसर में अखिल भारतीय नौजवान संघ के बैठक कचहरी परिसर में हुई बैठक में अखिल भारतीय नौजवान संघ के झारखंड के प्रभारी पलामू जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि देश में नौजवानों को रोजगार देने के नाम पर भाजपा की मोदी सरकार ने छलने का काम किया।  वहंीं, झारखंड की हेमंत सरकार ने भी नौजवानों को रोजगार देने के नाम पर सिर्फ आश्वासन देने का काम किया है। शिक्षित बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता भी नहीं मिल रहा है।  अशिक्षित नौजवानों को मनरेगा में कोई काम नहीं है और पलामू जिला में एक भी नया उद्योग नहीं लगा, जिससे यहां के नौजवानों को रोजगार मिल सके । झारखंड सहित पलामू जिला के नौजवान अपनी रोजी-रोटी के लिए बाहर दूसरे प्रदेशों में जा रहे हैं और वहां भी उन्हें हिंदी भाषी कहकर पीटा जा रहा है। वहां से भी उनको भगाया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में नौजवानों के सामने एक भयंकर भूखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। वही बालू के उठाओ पर रोक लगने के कारण नौजवान मजदूरों के बीच और बेरोजगारी बढ़ गई है । सरकारी क्षेत्रों को प्राइवेट कर रोजगार को सीमित किया जा रहा है। पलामू जिला के एक बड़ा उद्योग फैक्ट्री जपला सीमेंट फैक्ट्री, जिसमें हजारों लोगों को रोजगार मिल सकता है। नया उद्योग लगाने पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। ऐसी परिस्थिति में अखिल भारतीय नौजवान संघ नौजवानों के रोजगार पलायन भूखमरी को लेकर के 23 मार्च शहीद ए आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के दिन नौजवानों का विशाल सम्मेलन करेगी और उनके हक एवं अधिकार के मांगों को लेकर पलामू उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन भी करेगी। बैठक में नौजवान संघ के जिला सचिव अजेश चौहान, उपाध्यक्ष अभय कुमार भूइंया, श्रद्धानंद तिवारी, आलोक कुमार तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, प्रभु कुमार शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *