लिंग आधारित हिंसा समाज के लिए अभिशाप है इससे बचेः विशपुते श्रीकांत यशवंत

सच खबर ,छतरपुरः लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान कार्यक्रम रविवार को छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कोयल कम्युनिटी हॉल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छतरपुर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी विशपुते श्रीकांत यशवंत, कार्यपालक दंडाधिकारी कामेश्वर बेदिया, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडे, छतरपुर नगर अध्यक्ष मोहन जायसवाल और छतरपुर महिला थाना प्रभारी सोनी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी विशपुते श्रीकांत यशवंत ने कहा कि लैंगिक आधारित हिंसा समाज के लिए अभिशाप है। यौन हिंसा को यदि समाज हटाया जा सकता है तो उसका मात्र एक विकल्प शिक्षा है। शिक्षा के आधार पर समाज को इस हिंसा से खत्म किया जा सकता है। कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, बलात्कार, जबरन शादी, लैंगिक प्रताड़ना, शिक्षा से वंचित रखना, जेंडर आधारित भेदभाव को समाज से खत्म कर इसकी रोकथाम करनी होगी। इन हिंसा के खिलाफ महिलाओं को कानूनी रूप से अधिकार दिया गया है कि अपने अधिकार का उपयोग कर इन कुरीतियों से बच सकते हैं। वही मौके पर नगर अध्यक्ष मोहन जायसवाल ने कहा कि लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध यह अभियान कार्यक्रम एक मील का पत्थर साबित होगा। जागरूकता से ही सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है तथा समाज को इस कलंक से बचाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *