ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

सच खबर, रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा 6 मार्च सोमवार को बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोहराबादी, राँची अवस्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची श्रीमती मेरी मड़की एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे। ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आपको जानकारी हो कि समय-समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग का समर्पित करना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *