आयोजित 146वीं अधिवेशन में भाग लेने के लिए हुए रवाना

सच खबर,मेदिनीनगरः पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए बड़े ही गर्व एवं हर्ष की बात है कि लोकसभा के माननीय अध्यक्ष ओम बिरला जी के द्वारा सांसद पलामू विष्णु दयाल राम को भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) के मनामा बहरीन में 11 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित 146वीं अधिवेशन के लिए पुनः नामित किया गया है। उक्त अधिवेशन में भारत की ओर से लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में 10 संसद सदस्यों क्रमशः श्री भर्तृहरि महताब, श्री तिरुचि शिवा, श्रीमती पूनम मदाम, विष्णु दयाल राम, डॉ० हिना विजय कुमार गावित, श्रीमती रखशा निखिल खडसे, श्रीमती दीया कुमारी, श्रीमती अपराजिता सारंगी, डॉ० सस्मित पात्रा एवं डॉ० राधा मोहन दास अग्रवाल को प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया हैं। सांसद श्री राम उक्त अधिवेशन में भाग लेने के लिए 10 मार्च 2023 को बहरीन के लिए हुए रवाना। बहरीन में विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल उक्त अधिवेशन में भाग ले रहे है। विदित है कि इसके पूर्व में भी अध्यक्ष लोकसभा के द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सांसद पलामू को 142वीं, 143वीं, 144वीं एवं 145वीं अधिवेशन के लिए नामित किया गया था। वर्ष 2021 अप्रैल माह में 142वीं अधिवेशन कोविड-19 के कारण वर्चुली मीटिंग हुई थी जिसमें भाग लिया था, नवंबर 2021 स्पेन में 143वीं, मार्च 2022 बाली इंडोनेश्यिा में 144वीं एवं अक्टूबर 2022 रवांडा अफ्रीका में 145वीं अधिवेशन में भाग ले चुके हैं। मनामा बहरीन में आयोजित 146वीं अधिवेशन में सतत् विकास पर अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) स्थायी समिति जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) संप्रभु देशों की सांसदों का अंतरराष्ट्रीय संगठन है। आईपीयू की स्थापना वर्ष 1889 में की गयी थी जिसका उद्देश्य विश्वव्यापी संसदीय परिचर्चा के लिए तथा लोगों के बीच शांति सहयोग और प्रतिनिधिक लोकतंत्र की ठोस स्थापना के लिए कार्य करना। आईपीयू के लगभग 160 देशों के संसद सदस्य हैं जो भिन्न-भिन्न विचारधाराओं, आर्थिक और सामाजिक पद्धतियों का प्रतिनिधित्व करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *