उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी से किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

सच खबर, लातेहारः उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में डीएमएफटी की राशि से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा विधायक लातेहार बैद्यनाथ राम को डीएमएफटी के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया। बैठक में माननीय विधायक ने कार्य की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने डीएमएफटी की राशि से किये जा रहे पीसीसी पथ निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण, स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण, तालाब एवं जलाशय जीर्णाेद्धार इत्यादि कार्य की समीक्षा कर निर्माण कार्य को अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रगति के रिपोर्ट के साथ कार्य का गुणवत्ता फोटोग्राफ अवश्य संलग्न करें।इसके आलावा उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को तय समयवधि के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ हीं वैसी योजनाएं जो पूर्ण कर ली गई है, उन्हें जांचोपरांत भुगतान करने का निर्देश दिया गयां उपायुक्त ने डीएमएफटी से हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली एवं अविलंब कार्यकारी एजेंसी को संचालित लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बंधन लांग, लातेहार विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, मनिका विधायक प्रतिनिधि श्री हरि शंकर प्रसाद, संबंधित पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, डीएमएफटी की टीम समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *