छतरपुरःहजारीबाग जिला के केरेडरी थाना मैं दर्ज कांड संख्या 77/15 के तहत प्रेमिका के हत्या के मामले में आरोपी राहुल उर्फ नवाज पिता फारुक ग्राम मुंकेरी के घर केरेडारी पुलिस और छतरपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से न्यायिक इश्तहार चिपका कर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का कहा। इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर की यूवती पूनम कुमारी का प्रेम प्रसंग राहुल उर्फ नवाज के साथ था। षेश पेज तीन पर इसी बीच दोनों ने2015 मे घर से भागकर हजारीबाग के केरेङरी मे किराए के घर मे आश्रय लिया। इसी बीच केरेडरी थाना क्षेत्र मे ही महिला का शव बरामद किया गया था। जिसमें उक्त युवती की पहचान पूनम कुमारी मां सरोज कूवर थाना छतरपुर के रूप में की गई थी। शव के पास से मिले टूटे मोबाइल सिम कार्ड से जाच के आधार पर छानबीन में परिजन के द्वारा शिनाख्त पूनम कुमारी के रूप में की गई थी। जिसमें हत्या के बाद से राहुल उर्फ नवाज फरार पाया गया। तब से लेकर अब तक लगभग 8 वर्षों से राहुल उर्फ नवाज फरार है।