सच्चिदानंद त्रिपाठी की पुण्य स्मृति सह अधिवक्ता सम्मान समारोह मनाया गया

सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू के प्रसिद्ध अधिवक्ता सह विधायक रहे स्व. सच्चिदानंद त्रिपाठी की 36 वीं दिव्य स्मृति दिवस सह अधिवक्ता सम्मान समारोह मंे मनाया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय कचहरी परिसर में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश पीके चौबे, विशिष्ट  अतिथि प्रधान न्यायधीश, कुटुम्ब न्यायालय, एमपी मिश्रा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदेव यादव, सचिव सुबोध कुमार सिन्हा वरिष्ठ अधिवक्ता शशिधर दुबे ने स्व. त्रिपाठी के तस्वीर पर माल्यापर्ण करते हुए दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद परम्परा के अनुसार बार में लंबी अवधि से सेवा दे रहे बारह विशिष्ट अधिवक्ताओं को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *