सच खबर, मेदिनीनगरः आम आदमी पार्टी के केंद्रीय टीम द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत पलामू में राकेश तिवारी की अगवाई में पलामू टीम ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर एक सर्वे का आयोजन किया। सर्वे के तहत आम आदमी पार्टी के नेतागण जनसामान्य के पास एक फॉर्म लेकर पहुंचे और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर जनता के विचारों को जाना। इस फॉर्म के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र पर भी जनता के हस्ताक्षर लिए गए, जिसमें केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी प्रदेश की जनता की आपत्ति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया। सर्वे के माध्यम से आम आदमी पार्टी पलामू की टीम 500 लोगों तक पहुँचेगी । 130 लोगों के बीच आज कचहरी परिसर में लिखित प्रतिवेदन के माध्यम से उक्त विषय पर उनके विचार जाने और उक्त फार्म पर उनके हस्ताक्षर भी अंकित कराया। पलामू के सियासी गलियारे में आम आदमी पार्टी के द्वारा की गई इस पहल पर आज दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, क्योंकि इस सर्वे में ज्यादातर लोगों ने माना कि भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम कर रहे आम आदमी पार्टी के प्रतिष्ठित नेता और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गलत तरीके से गिरफ्तार की है। सर्वे में आम आदमी पार्टी पलामू की टीम की ओर से कार्यकारी सचिव सुधीर ने कहा कि इडी का दुरुपयोग हो रहा है। वहीं कौशल बच्चन ने कहा कि हजारों की संख्या में लोगों तक पहुंचा जाएगा और उनके विचार भेजा जाएगा। सर्व में लव तिवारी,रेयाज साह और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।