तुड़वाया गया बाउंड्री वॉल,दो दिनों में दीनदयाल मार्ग चालू होगाः महापौर

सच खबर, मेदिनीनगरः बहुत दिनों से बंद दीनदयाल मार्ग जो पूर्व के अध्यक्ष द्वारा सरकार को तालाब का नक्शा पारित करते वक्त बंद कर दिया गया था उसे स्वयं महापौर एवं उप महापौर ने स्थल पर जाकर संवेदक को खोलने का निर्देश देते हुए बाउंड्री वॉल तोड़ने का कार्य अपने सामने प्रारंभ करा दिया स महापौर ने बताया मुझसे कई मोहल्ले वाले लोगों ने मिलकर असुविधा की शिकायत की थी और मैंने भी महसूस किया था कि यह मार्ग खोलना चाहिए पर तालाब के ठेकेदार के ऑब्जेक्शन की वजह से नहीं खुल पा रहा था जिसे आज बोर्ड से पूर्व मैं अपने शक्ति का इस्तेमाल करते हुए स्वयं उपमहापौर मंगल सिंह के साथ स्थल पर जाकर अपने समक्ष गेट खोलने का आदेश संवेदक को देते हुए गेट खोलने हेतु बाउंड्री वॉल तोड़वाना शुरू करवा दिया। वाल जो पानी बरसने की वजह से पूरा नहीं टूट सका; जिसे एक-दो दिन में तोड़कर एक गोल गेट लगा दिया जाएगा ।  साथ ही यह गेट सुबह पार्क खुलने के साथ खोला जाएगा और रात्रि पार्क बंद होने के समय बंद कर दिया जाएगा। महापौर अरुणा शंकर ने बताया यह दुर्भाग्य की बात है कि पूर्व के अध्यक्ष ने मोहल्ले वालों की सुविधा को नजरअंदाज करते हुए इस पार्क के अधीन इस वर्षों पुरानी चालू दीनदयाल मार्ग को ले लिया, जिसके चलते आज मोहल्ले वाले परेशान हैं, लेकिन अब यह रास्ता एक-दो दिन के अंदर गेट लगते के साथ चालू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *