सच खबर, बरवाडीहः ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा शहीद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर प्रखंड के मिडिल स्कूल पंचमुखी मंदिर से मार्च निकालकर भगत सिंह चौक पर स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. आइसा सदस्यों द्वारा मार्च नगर भ्रमण कर भगत सिंह चौक पंहुचा कर उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहादत दिवस पर वीर शहीदों को याद किया गया। माल्यार्पण के बाद संकल्प सभा का आयोजन किया गया। संकल्प सभा की शुरुआत क्रांतिकारी गीत भगत सिंह तुम जिंदा हो…गांव छोड़ब नाही…नई शिक्षा नीति का नया बना कानून आदि के साथ हुआ. सभा की अध्यक्षता आइसा के पलामू प्रमंडलीय प्रभारी रंजीत कुमार सिंह और संचालन जिला प्रभारी दानिश खान ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में आइसा राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने कहा कि भगत सिंह अंग्रेजी दासता के खिलाफ आंदोलन कर स्वतंत्रता के लिए अपनी जान की कुर्बानी हंसते-हंसते दे दी थी। भगत सिंह का सपना था कि भारत शोषण मुक्त देश बने, जंहा कोई भेदभाव नहीं हो,देश भाईचारा व एकता कायम रहे, लेकिन अभी के दौर में कुछ धर्म के ठेकेदारों द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। कहा कि सरकार देश की आम संपति को कॉरपोरेट घरानों को बेचने का कार्य कर रही है।