शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

सच खबर, मेदिनीनगरः शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, और सुखदेव की शहादत को याद करते हुए शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर इप्टा, नव युवा जागृति केंद्र, प्रगतिशील लेखक संघ, ज्ञान विज्ञान समिति, जन संग्राम मोर्चा के द्वारा संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व न्यू एज के पत्रकार एवं सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के अधिवक्ता सी आदिकेश्वन के द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित लोगों ने शहीद-ए- आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहे, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, इंकलाब जिंदाबाद सहित कई नारे लगाए। इसके पश्चात एकता के कलाकारों के द्वारा फांसी का फंदा झूल गया मस्ताना भगत सिंह तथा यह फैसले का वक्त है। तू आ कदम मिला.. गीत प्रस्तुत किया गया। मौके पर अतिथि सी आदिकेशवन सहित शैलेंद्र कुमार, शब्बीर अहमद, युगल पाल, पंकज श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, उपेंद्र मिश्र, विनीत सिंह, विजय सिंह, शिव शंकर प्रसाद, सिंटू, रविशंकर, राजीव रंजन, शशि पांडेय, अजीत कुमार, संजीत दुबे, रवि कुमार, भोला, अजीत पाठक, संजीव कुमार संजू, घनश्याम कुमार इप्टा एवं एनवाईजेके के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *