आज के वक्त में भगत सिंह सभी के दिलों में जिंदा रहने चाहिएःआशुतोष विनायक

सच खबर, मेदिनीनगरः आज क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस दिवस पर झारखंड युवा मोर्चा द्वारा शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पअर्पण तीनों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उपस्थित युवा नेता सन्नी शुक्ला ने कहा ‘शहीदों ने बलिदान दिया है, तब हम आज आजाद भारत में सांसे ले पा रहे हैं। आज के नौजवान पीढ़ी के आदर्श शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान हम सब कभी नहीं भूल सकते, ये हम सबों को आज भी रास्ता दिखाते हैं। इनके बताए रास्ते पर चलकर ही शक्तिशाली और आदर्श भारत को स्थापना हो सकती है। इनके कई प्रेरणादायी विचार जैसे ‘मैं एक मानव हूं और जो कुछ मानवता को प्रभावित करता है उससे मुझे मतलब है, इन सब से हमारी पीढ़ी को सीखने और समाज की सेवा करनी ताकत मिलती है। युवा नेता आशुतोष विनायक ने कहा‘ इन्होंने जिस तरीके से अंग्रेजों का मुकाबला किया और भारत की जनता और खास कर युवाओं में देश के प्रति देशभक्ति की भावना को जगाया, वो हम सबों को आज भी रोमांचित कर देता है और महसूस होता है की शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु आज भी हमारे बीच हैं। आज के वक्त में भगत सिंह सभी के दिल में जिंदा रहने चाहिए। शहीद- ए-आजम भगत सिंह ने कहा था ‘निष्ठुर आलोचना और स्वतंत्र विचार, ये दोनों क्रांतिकारी सोच के दो अहम लक्षण हैं और झामुमो शुरू से क्रांतिकारियों और स्वतंत्र विचारों की पार्टी रही है। मैं निगम से मांग करता हूं की शहीद भगत सिंह के साथ उसी स्थान पर शहीद राजगुरु और सुखदेव की भी प्रतिमा लगाई जानी चाहिए। इस मौके पर झामुमो के उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा, युवा नेता अभिषेक सिंह, छोटी त्रिपाठी, देवानंद भारद्वाज, मुकेश चौधरी, आशिफ पठान, मन्नत सिंह बग्गा, आनंद कुमार और अन्य झामुमो के युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *