नशा मुक्ति अभियान विषय को लेकर रैली का आयोजन

सच खबर, हुसैनाबादः गुरुवार 23 मार्च को एनएसएस यूनिट ए के सिंह कॉलेज जपला इकाई के द्वारा गोद लिए हुए गांव कोरिया डी, देवरी कला पंचायत में दूसरे दिन प्रथम सत्र में नशा मुक्ति अभियान विषय को लेकर रैली का आयोजन किया गया। तत्पश्चात नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राम वासियों को यह संदेश देने का कार्य किया की एक नशा की लत की वजह से घर परिवार बिखर जाता है। जागरूकता के अभाव में बच्चों की पढ़ाई लिखाई के बजाय नशे में ज्यादा पैसा बर्बाद कर रहे हैं यद्यपि उनके घर के बच्चे काफी प्रतिभावान और होनहार हैं। वातावरण की कमी के कारण बच्चे गलत रास्ते पकड़ ले रहे हैं, जिसके कारण पूरा समाज ,घर परिवार ,परेशान होकर गलत कदम उठाने के लिए मजबूर हो जा रहे हैं। यह सोचने का विषय है। एनएसएस यूनिट एके सिंह कॉलेज जपला ने गोद लेकर इस गांव में सभी प्रकार की कुरीतियों को दूर करने के लिए कटिबद्ध है। स्वयंसेवकों में सुप्रिया कुमारी ,दिव्या कुमारी, शीतल कुमारी, शुभम प्रकाश, किरण कुमारी ,नैंसी कुमारी, रिया कुमारी, छोटी कुमारी, सोनम कुमारी ,पूजा कुमारी ,शक्ति ठाकुर ,नितेश कुमार, धीरज कुमार, अर्चना कुमारी, अनिकेत ओझा ,अतुल कुमार सिंह ,प्रेम शंकर कुमार ,आलोक कुमार विश्वकर्मा, सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम के उद्देश्य की पूर्ति हेतु संकल्प लिए। ग्रामीणों में राजेंद्र प्रसाद मेहता ,सरजू प्रसाद मेहता ,सहित इत्यादि माताएं बहनों का सहयोग की भूमिका ज्यादा रहा। पूरे विशेष शिविर का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह एवं जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *