‘भगत सिंह और उनके सपनों के भारत’ पर विचार गोष्ठी का आयोजन

सच खबर, मेदिनीनगरः अखिल भारतीय नौजवान संघ के द्वारा गुरुवार को शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर रेड़मा स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर सुखदेव भगत सिंह और राजगुरु अमर रहें, नौजवानों को रोजगार दो रोजगार नही तो बेरोजगारी भत्ता दो। पलामू जिला में उद्योग की स्थापना करो, बालू को चालू करो जैसे नारा लगाते हुए हॉस्पिटल चौक के पास शहीद भगत सिंह ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद रेड़मा स्थित पार्टी कार्यालय में नौजवानों का सम्मेलन सह छात्र नौजवानों का संवाद भगत सिंह और उनके सपनों के भारत पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता एआइवाइएफ के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की।  मुख्य अतिथि अखिल भारतीय नौजवान संघ एवं राज्य प्रभारी रुचिर कुमार तिवारी एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य के डी सिंह मौजूद थे। सर्वप्रथम भगत सिंह और आन्दोलन में शहीद हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *