सच खबर, हुसैनाबादः हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद के कचरा गांव निवासी मुकेश कुमार को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी राहत कोष से एक लाख रूपए का चेक दिया। रविवार को एक सादे समारोह में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने मुकेश कुमार को चेक प्रदान कर बेहतर ढंग से इलाज कराने की सलाह दी। मुकेश कुमार का इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा है। मुकेश कुमार पैसे के अभाव में इलाज कराने में असमर्थता महसूस कर रहे थे। उन्होंने हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह से मिलकर अपनी समस्या बताई। विधायक ने तत्काल मुख्यमंत्री को अनुसंशित पत्र प्रेषित किया था। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी राहत कोष से एक लाख रुपए का चेक विधायक को प्राप्त होने के बाद उन्होंने मुकेश कुमार को बुलाकर चेक प्रदान कर दिया। इस मौके पर विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद हरिहरगंज के नागरिक उनके परिवार के सदस्य हैं। एक एक सदस्य के सुख दुख में हमेशा साथ रहते। यही वजह है कि उन्हे हर संभव मदद का प्रयास करते हैं। मौके पर एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनान खान, हुसैनाबाद बीस सूत्री अध्यक्ष गुड्डू सिंह, बिमलेश कुमार सिंह, विनय पासवान, राजकुमार ठाकुर, बलराम मेहता, रंजेश पासवान,बबन सिंह,रविरंजन सिंह,ललित सिंह, गपु सिंह,के अलावा कई लोग मौजूद थे।