नियोजन नीति के विरोध में एक दिवसीय पैदल मार्च का आयोजन

सच खबर,मेदिनीनगरः सोमवार को नियोजन नीति विरोधी मोर्चा पलामू द्वारा झारखंड सरकार द्वारा पारित 60/40 नियोजन नीति के विरोध में एक दिवसीय पैदल मार्च का आयोजन किया गया । यह पैदल मार्च बीसीसी माइनर रेड़मा से पुराना ओवर ब्रिज छहमुहान, मुंसिफ रोड होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक संपन्न हुआ । मौके पर नेतृत्वकर्ता आनंद कुमार ने कहा कि यह वर्तमान झारखण्ड सरकार युवा के विरोधी के रूप में कार्य कर रही है। प्रारंभिक दौर से ही युवाओं को दिग्भ्रमित करते हुए अनेक नियम लागू करती रही है । इसी कड़ी में वर्तमान में सरकार द्वारा लागू 60/40 की नियोजन नीति कहीं से भी छात्र हित में नहीं है । हमारी मांग है कि सरकार इस गंदी नियोजन नीति को तुरंत रद्द करते हुए अन्य राज्य की तर्ज पर झारखंड में भी 90/10 की नियोजन पॉलिसी लागू करे । अन्य नेतृत्वकर्ता राहुल कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य अलग हुए 20 वर्ष हो चुके है,परंतु वहां के झारखंडी कौन है? इसको सरकार अभी तक परिभाषित नहीं की है और हमेशा झारखंड के निवासी दर-दर ठोकरें खाते चल रहे हैं। यह सब सरकार की गलत नीतियों के कारण युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। झारखंड सरकार अभी नियुक्ति प्रक्रिया में जो 60/40 नीति लाई है। वह बिल्कुल ही झारखंड के युवाओं के हित में नहीं है । सभी राज्यों की एक अपनी स्थानीय नीति है, परंतु हमारे राज्य का कोई स्थानीय नीति नही है।ं झारखंड के छात्र बेरोजगारी का आलम जलते रह रहे हैं । आगे भी जलते रहेंगे। ऐसी गंदी नीति से झारखंड के युवा चारों तरफ ठोकरे खाते रहेंगे । आवश्यकता है युवाओं को ध्यान में रखकर नियोजन नीति बनाने की । मौके पर अनूप कुमार, वीरेन्द्र कुमार,आशीष भारद्वाज, सुहैल आलम, सुनील सिंह, दयानन्द कुमार, मुकेश गुप्ता, रंजीत यादव , प्रीती कुमारी, सोनू कुमार, पंकज कुमार, सुरेंद्र कुमार, विपुल कुमार, रमेश पांडे, साकेत कुमार,वीरेंद्र सर, राजन सर , कमलेश कुमार, रोहित दुबे, अविनाश सिंह संगीता कुमारी, सुशीला कुमारी, आशा कुमारी , ममता लकड़ा, कविता कुमारी, रंजना कुमारी, वैष्णवी, रिया अनिकेत, राजबली कुमार, रवि कुमार, विकास मेहता, विक्रम कुमार, राकेश, अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार, सुषैण कुमार, विकेश कुमार, चंदन कुमार, विद्या भूषण मेहता, शैलेश दुबे, संतोष, राहुल,सत्यम , विकास मेहता, भूषण मेहता, नारायण यादव, जितेंद्र, मिथलेश, अरविंद सिंह सुभाष, अंकित, कृष्णा कुमार, रौशन कुमार, रोहन कुमार समेत हजारों लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *