अभाविप ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन,समस्याओं की ओर ध्यान आकृश्ट कराया

सच खबर, मेदिनीनगरः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीत पांडे के नेतृत्व में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया गया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा को रद्द किया जाए और पुनः कदाचार मुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित किया जाये। ,सीयूईटी के माध्यम से विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों में हो रहे नामांकन प्रवेश परीक्षा का परीक्षा केंद्र पलामू प्रमंडल में ही बनाया जाए, ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्र के छात्रों को सुविधा हो।पत्रकारिता विभाग में हो रहे छात्रों के पैसे का दोहन बिना पढ़ाई परीक्षा लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। नई शिक्षा नीति लागू होने के पूर्व से ही महाविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए अविलंब कमी को पूरा किया जाए। ,सत्र 2019-22 बी ए जनरल पास कोर्स के परीक्षा परिणाम में हुई त्रुटि को अविलंब सुधारा जाए। ,विश्वविद्यालय के कुलपति राम लखन सिंह ने स्पष्ट किया कि पीएचडी एंट्रेंस में हुई गड़बड़ी हेतू जांच टीम का गठन किया जाएगा एवं जांच के उपरांत गड़बड़ी पाए जाने पर परीक्षा स्थगित कर पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी। ,सीयूईटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा हेतु सामान्य छात्रों के सूविधा हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन कोई कदम आवश्यक रूप से उठाएगी,उक्त अवसर पर उपस्थित परिषद के एस०एफ० डी प्रमुख सुमित पाठक ने कहा कि इस विद्यालय के परीक्षा विभाग में अभी भी काफी अनियमितता देखने को मिल रही है,विश्वविद्यालय के व्यवसायी कोर्स में पैसे का दोहन हो रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन इसे अविलंब ठीक करें अन्यथा विद्यार्थी परिषद सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन हेतु बाध्य होगी।  इस अवसर पर मुख्य रूप से रागिनी प्रसाद, इशा गहलौत, अमन जयसवाल,चैनपुर के नगर मंत्री अमन गुप्ता,नगर सह मंत्री राहुल कुमार चेरो, रंजन कूमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *