सच खबर,मेदिनीनगरः वार्ड नंबर 33 में अनिल गुप्ता के घर से मेन रोड तक एवं विघ्न चौधरी के घर से भोला चौधरी के घर तक पीसीसी पथ का शिलान्यास महापौर अरुणा शंकर और उप महापौर मंगल सिंह, वार्ड पार्षद श्रीमती चंचला देवी ने संयुक्त रूप से नारियलफोड़कर शिलान्यास किया। वार्ड पार्षद चंचला देवी ने कहा कि मेरी कोशिश यही है मेरे वार्ड का कोई भी गली मोहल्ले बिना सड़क एवं नाली ना रहे। आज मैं 500000 के लागत से बनने वाले दो सड़क का शिलान्यास किया हूं आगे और भी काम होते रहेगी। चंचला देवी ने कहा आप से दो दो टैंकर पानी का उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर हर एक वार्ड में हो गया है, जिधर भी ड्राई जोन एरिया है उधर सबसे पालने पहले पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।