पुत्र के जन्म दिन पर जरूरतमंदो के बीच भोजन का वितरण किया

सच खबर,मेदिनीनगरः ‘वरदान चौरिटेबल ट्रस्ट’ की सचिव श्रीमती शर्मिला वर्मा के पुत्र सौभाग्य सृजन ने अपने जन्मदिन पर स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया। अपनी माँ को लगातार सेवा कार्य करते हुए जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था करते बचपन से देखते हुए यह भाव उसके मन में आया कि जन्मदिन मनाने का इस बढ़िया तरीका और कोई नहीं हो सकता। उसने अपनी माँ से यह इच्छा जाहिर की और शाम को जरूरतमंदों के बीच पूरी, सब्जी एवं बुंदिया का वितरण किया गया । टीम के सदस्यों ने भी इस कार्य में अपनी भागीदारी दी। ,शर्मिला वर्मा के अलावा मन्नत सिंह बग्गा, संध्या अग्रवाल, अर्पणा और अंजलि ने मिलकर भोजन वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *