सच खबर,बरवाडीहः प्रखंड के पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने अनुमंडल पदाधिकारी सह किराया नियंत्रक विशेष पदाधिकारी लातेहार को पत्र लिखकर प्रखंड मुख्यालय समेत लातेहार एवं नेतरहाट में बाजार समिति द्वारा स्व वित्त पोषित योजना अन्तर्गत बनाए गई दुकानों का किराया बढ़ाने पर रोक लगाने की मांग की है। .इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड में 110 से अधिक स्व वित्त पोषित योजना से दुकान निर्माण कराया गया। इन सभी दुकानदारों के अलावा नेतरहाट एवं लातेहार में भी दुकानों का निर्माण कराया गया है।