सच खबर, मेदिनीनगरः भारतीय जनता पार्टी पिछडा जाति मोर्चा,पलामू जिला की जिला कार्यसमिति की बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पलामू में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप केसरी, जिला के प्रभारी विनय जयसवाल, पिछड़ा जाति मोर्चा के जिला प्रभारी सुनील चौरसिया, जिला के अध्यक्ष विजयानंद पाठक, पिछड़ा जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, प्रदेश की मंत्री पूर्णिमा चंद्रवंशी, महिला मोर्चा की प्रवक्ता लवली गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने संयुक्त रूप से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप केसरी ने कहा मोर्चा के लोग इससे जो कार्य अनुमंडल के हर गांव में जाकर मोदी जी के कार्यों को बताना है। उसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के जिला प्रभारी सुनील चौरसिया ने कहा कि जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे देश के प्रधानमंत्री ओबीसी मोर्चा से हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। जिला प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोदी जी के उपलब्धियों को गांव तक पहुंचाने का कार्य करें। पार्टी उद्देश्य अंत्योदय अर्थात अंतिम व्यक्ति का विकास कैसे हो इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को सोचना होगा एवं उसके प्रति कार्य करके दिखाना होगा, तब जाकर पार्टी हमारी मजबूत बनेगी। महिला मोर्चा की प्रवक्ता लवली गुप्ता ने कहा कि पार्टी की विचारधारा हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य करना होगा, तब जाकर हम पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में गिने जाएंगे। मोदी जी उपलब्धियों को गांव के हर एक व्यक्ति को बताना होगा, तब जाकर मोदी जी के हाथों को मजबूत बना सकते हैं और एक अच्छा राष्ट्र की कल्पना कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शंकर प्रसाद ने कहा अध्यक्ष प्रदेश द्वारा जो कार्य मिला है गांव-गांव चलो घर-घर चलो। 20 तारीख को प्रत्येक मंडल के हर गांव तक मोर्चा को पहुंचाना है और मोदी जी के सपनों को साकार करना है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मनोज विश्वकर्मा एवं संतु चौरसिया ने किया। वहीं पूर्णिमा चंद्रवंशी, अरविंद गुप्ता, राम लखन यादव, किरण देवी सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इस बैठक में पिछडा जाति मोर्चा पलामू जिला के सभी जिला पदाधिकारी,सभी कार्यसमिति के सदस्य,सभी मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित हुए।