एनएसयूआई के 53वें स्थापना दिवस पर अनाथ आश्रम के बच्चों के बीच कॉपी-पेन, बिस्कुट का वितरण

सच खबर,मेदिनीनगरः रविवार को एनएसयूआई के 53 स्थापना दिवस के मौके पर अनाथ आश्रम में जाकर बच्चों के बीच कॉपी पेन पेंसिल फल टॉफी बिस्कुट का वितरण किया गया। मौके पर एनएसयूआई पलामू जिलाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने कहा कि छात्रों के भीतर देशभक्ति भरकर हक़, अधिकार, कर्तव्य और राजनीति की शिक्षा देने वाली भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन है, जिसकी स्थापना 1971 में इंदिरा गांधी जी ने की थी! मौके पर एनएसयूआई के पूर्व छात्र नेता अभिषेक तिवारी ने कहा कि देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी छात्र संगठन एनएसयूआई है, जो छात्रों के हक अधिकार के लिए हमेशा संघर्षरत है। मौके पर ओम प्रकाश त्रिपाठी, आशीष ठाकुर, अंकित कुमार , प्रभाकर इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *