सच खबर, मेदिनीनगरः फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड और नेत्रम आई फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से शनिवार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ शिविर का आयोजन नीलम मैरिज हॉल नावाटोली मेदिनीनगर के परिसर में किया गया था। स्वास्थ शिविर में किरण कच्छप महिला थाना प्रभारी मेदिनीनगर, बृजेश शुक्ला समाजसेवी तथा रोहित पांडे जनरल फिजिशियन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 120 महिलाओं और बच्चों ने का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। इस शिविर में ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि का परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार लोगों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान वायरस संक्रमण के रख-रखाव के संदर्भ में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों के बीच मास्क तथा अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के सीनियर डिविजनल मैनेजर नवीन कुमार सिंह, सीनियर ब्रांच मैनेजर सुनील कुमार पासवान, विश्वजीत सरकार, परवेज आलम, रोहन कुमार, राज, कौशल, बबलू, अंकित, अनिल आदि शामिल रहे।