सच खबर, मेदिनीनगरः डाल्टनगंज, रेलवे धनबाद रेल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार के निर्देश पर डाल्टनगंज स्टेशन के विभिन्न यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनों में मिशन 70 हजार राजस्व हासिल करने को लेकर सीआईटी बीएम पांडेय के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। सीआईटी श्री पांडेय ने टीम के सभी सदस्यों को निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए विशेष रणनीति के तहत चेकिंग अभियान शुरू किया है। उन्होनें बताया कि सहायक वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर टीम के सभी ऊर्जावान सदस्यों ने अभियान शुरू कर दिया है।