सच खबर, गोला,रामगढः रजरप्पा चौक ठाकुर बाड़ी मंदिर स्थित में भाजपा के पदाधिकारीगण मंच मोर्चा अध्यक्षगण शक्ति केंद्र के संजोयक सह संयोजक का बैठक किया गया जिसमें गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव ने किया संचालन महामंत्री सह उप मुखिया जितेंद्र साहु ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सह गोला मंडल प्रभारी राजु चतुर्वेदी शामिल हुए। मौके प बूथ समिति पन्ना का निर्माण में रामगढ़ जिला में गोला मंडल प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है इस पर चर्चा की गई। राजु चतुर्वेदी ने कहा कि आप सभी बधाई के पात्र हैं सभी के सहयोग से यह सफल रहा है। वक्ताओं ने कहा कि हेमंत सरकार में दिन दहाड़े हत्या,बलात्कार खनिज संपदा के लूट, बालू की लूट सरेआम हो रहा है और यह सरकार कुम्भकरण की तरह सोई हुई है जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। चारों तरफ भ्रष्टाचार और लूट मची हुई है । इन सभी बिंदुओं को लेकर 11 अप्रैल को रांची धुर्वा तारा मैदान में सैकड़ों की संख्या वाहन से गोला मंडल से कार्यकता ओर आम जनता शामिल होंगे । इसके लिए चार टोली के इसके अलावा वाहन प्रमुख बनाया गया है । आज इसकी रणनीतिबनाई गई है। हर शक्ति केंद्र से बूथ स्तर तक रांची कूच करेंगे । बैठक मेे मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, पंचम चौधरी उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, मंत्री सुलेखा देवी, प्रदीप ठाकुर कोषाध्यक्ष प्रीतम झा, नन्द किशोर महता,े सचिन कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार नायक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास मणि पाठक, किसान मोर्चा अध्यक्ष ललन कुशवाहा, सूरज वर्मा, अनिल कुमार, गौरी शंकर महतो, एसानुल हक, मुरली महता,े उज्जवल चक्रवर्ती, संतोष साव ,रंजीत प्रजापति आदि शामिल हुए।