राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के द्वारा बनाए जा रहे श्री परशुराम मंदिर को लेकर गाने को किया लॉन्च

सच खबर,मेदिनीनगरः पलामू राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव जो कि एक धार्मिक व सामाजिक संगठन हैं, संगठन के पहल से झारखण्ड की धरती पर पहली बार एक भव्य श्री परशुराम मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया जो कि पलामू की पावन धरती मेदिनीनगर में बनेगा इस संदर्भ में आज राँची रोड़ रेड़मा ठाकुरबाड़ी मंदिर में निर्माण को लेकर एक संगीत मय गीत तैयार किया गया है उसके गायक व संरक्षक अजय तिवारी अकेला ने कहा कि झारखंड की इतिहास में यह पहली मंदिर होगी, जिसका पलामू में निर्माण किया जाना है लेखक भाई रितिक चौबे ‘रितिक राजा’ हैं। इस गाने के बोल है भार्गव सेना ने यह ठाना है परशुराम मंदिर पलामू में बनाना है इस गाने का मेदिनीनगर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में विमोचन राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के कार्यकारी सदस्य व लोकप्रिय समाजसेवी सुनील तिवारी और झारखंड प्रदेश संरक्षक अजय तिवारी अकेला के हाथो किया गया। साथ ही इनके साथ मुकेश तिवारी, अभिषेक तिवारी, रमेश पांडेय, संजीत पांडेय उपस्थित रहे। इस मौके पर उपस्थित सेना पदाधिकारी सुनील तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव ब्राह्मणों के लिए समाजिक, आथर््िाक, एवं संस्कृति को बचाने की लड़ाई लड़ रहीं हैैं पलामू में श्री परशुराम मंदिर को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिल रही है इसी उत्साह को दुगना करने के लिए एक गाने को तैयार किया गया है, जिससे लोगों की रुचि और बढ़ेगी। साथ ही सेना के प्रदेश संरक्षक अजय तिवारी अकेला ने कहा कि झारखंड की इतिहास में यह पहली मंदिर होगी, जिसका पलामू में निर्माण किया जाना है ।आगे उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम के मार्गों पर राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव चल रही है जिस तरह से भगवान परशुराम ने सभी संतों को एकता के सूत्र में बांधकर सहस्त्रबाहु का वध किया था उसी तरह राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव, ब्राह्मण एवं सनातन संस्कृति को नाश करने वालों कि मंशा रखने वालों का विनाश कर दिया जाएगा। इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में आशुतोष तिवारी ब्राह्मण, राजन पांडेय, संजीत पांडे, रंजीत तिवारी, कमल किशोर तिवारी, विश्वजीत दिक्षित, आयुष पांडे, अभय तिवारी के साथ सेना के कई सदस्यों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *