सच खबर,मेदिनीनगरः युवा जागृति केंद्र का पदाधिकारी प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुआ। स्थानीय होटल राज इन में आयोजित युवा जागृति केंद्र के पदाधिकारी प्रशिक्षण कार्यशाला में बड़गड़, भंडरिया, चौनपुर एवं सतबरवा के विभिन्न समितियों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। पदाधिकारी प्रशिक्षण कार्यशाला में केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा, वरिष्ठ सदस्य दीपक कुमार, ब्रजेश चंद्रा, रजनीकांत सिंह, छोटू तिवारी, वाईजेकेएसएफ जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह, जिला सचिव विकास यादव, वरिष्ठ सदस्य विपिन यादव, वाईजेके जिला सचिव प्रेम कुमार, सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, भंडरिया प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र विश्वकर्मा, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष विश्वास सिंह, बड़गड़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन राम के द्वारा पदाधिकारियों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में इप्टा के उपेंद्र मिश्रा ने भी सभा को संबोधित किया एवं साथियों के द्वारा जन गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वाईजेकेएसएफ के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रिंस सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जागृति केंद्र के केंद्रीय सचिव मुकेश विश्वकर्मा ने किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा ने कहा कि संगठन, सेवा, समर्पण युवा जागृति केंद्र के सैद्धांतिक आधार हैं। संगठन के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ा गया है एवं उनमें राष्ट्रभक्ति का प्रसार किया गया है। अब समय है युवाओं के प्रत्यक्ष रूप से राजनीति में प्रवेश करने का।