सच खबर, मेदिनीनगरः संत मरियम स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई । नए शिक्षण तकनीक के साथ बच्चों के बेहतर पढ़ाई के लिए संत मरियम विद्यालय के शिक्षकों के साथ आज बैठक की गई। नई शिक्षा नीति,सरकार के दिशा निर्देश,केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मानकों पर खरा उतरने एवं पिछले सत्र की कमी कमजोरियों पर समीक्षात्मक बैठक रखी गई। बच्चों के बौद्धिक विकास, विद्यालय एवं पढ़ाई के प्रति रुचि कैसे जगे और मानक अनुरूप विद्यालय कैसे बढ़े इसके लिए नए पुराने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिस्पर्धा के बाजार में विद्यालय को शीर्ष मुकाम पर बनाये रखने का नुस्खा दिया गया। संत मरियम विद्यालय के तमाम शिक्षकों ने एक सुर में विद्यालय के प्रति समर्पण दिखाया और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल प्रबंधन के हर निर्देश को पालन करने का संकल्प लिया। मौके पर स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि बच्चों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए समय-समय पर शिक्षकों के साथ मीटिंग और प्रशिक्षण बेहद आवश्यक है । प्रशिक्षण के पश्चात नई ऊर्जा और जोश के साथ सभी शिक्षक विद्यार्थियों को नई-नई तकनीक हेतु प्रेरित करते हैं । विद्यालय के प्राचार्य कुमार आदर्श ने कहा कि संत मरियम विद्यालय प्रबंधन स्थापना के प्रारंभिक दौर से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु प्रतिबद्ध है और इस प्रतिबद्धता को पुनः दोहराते हुए हम सदैव विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के प्रति कृत संकल्पित रहते है। मौक़े पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।