सच खबर,छत्तरपुरः नौडीहा बाजार प्रखंड के देवनार में रविवार कों अद्दी कुडूख सरना समाज द्वारा सरना स्थल स्थापना सह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत अन्नादि प्रार्थना व द्वीप प्रज्जोलित और सरना गमछा से आये अतिथियों कों सम्मानित कर किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अद्दी कुडूख सरना समाज पलामू संयोजक श्यामलाल उरांव, विशिष्ट अतिथि जिला सचिव शंकर उरांव, जिला उपाध्यक्ष सरिता उरांव, जिला उपाध्यक्ष अनीता भगत, जिला उपाध्यक्ष धीरण भगत, जिला उपाध्यक्ष सीताराम उरांव, सयुंक्त सचिव भोलानाथ उरांव, जिला कोषाध्यक्ष सह पाहन मुखदेव उरांव, धर्म अगुवा निर्मला उरांव, पाटन प्रखण्ड पाहन विगन उरांव उपस्थित हुये। मंच संचालन बबन उरांव व संजीत उरांव ने किया। कार्यक्रम कों सम्बोधित करतें हुए जिला उपाध्यक्ष सरिता उरांव ने कहा की हमारे समाज कों आगे व मजबूत करने के लिए अपनी भाषा, संस्कृति व शिक्षा कों हथियार बना कर चलने की जरुरत है।वहीं जिला सचिव शंकर उरांव ने सरना समाज कों एकजुट होकर चलने से सरना समाज की धर्म संस्कृति कों बचाया जा सकता है। साथ ही प्रकृति से जुड़ कर रहने की प्रेरणा लेने की जरुरत है। सभा कों सम्बोधित करतें हुए मुख्य अतिथि श्यामलाल उरांव ने कहां की आज आधुनिक युग में हमारे समाज कों शिक्षा व समाज कों कैसे मजबूत करें ये बताते हुये अपनी बातों कों समाप्त किया। मौक़े पर उपस्थित मसीहानी सरना स्थल पाहन जनेश उरांव, छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेश उरांव, समाजसेवी कृष्णा उरांव, नौडीहा बाजार प्रखंड अध्यक्ष साहेब उरांव,सचिव गणेश उरांव, समाज सेवी उमेष उरांव, सरोजा उरांव और अद्दी कुडूख सरना समाज छतरपुर व नौडीहा बाजार प्रखण्ड के विभिन्न गाँवो से आये हुए सरना समाज सेवी, बुद्धिजीवी, सरना धर्मप्रेमी अपने पारंपरिक वेश भूषा के साथ सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।