सच .खबर, रांचीः पूर्व सांसद ने कहा कि झामुमो की तरह भाजपा झूठा ढिंढोरा नहीं पिटती। कोरोना में मजदूरों को हवाई जहाज से पहुंचाने का झूठा प्रचार किया गया, पैसे किसने भरे सभी जानते हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि असफल जोहार यात्रा से मुख्यमंत्री हताश और निराश हैं। राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। नक्सली फिर से सिर उठाने लग गए। राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप है। अस्पतालों में दवाई नही,स्कूल में शिक्षक नहीं। भाजपा लगातार सड़क से सदन तक जनता के सवालों पर संघर्ष कर रही है। झूठ, लूट की सरकार के भ्रष्टाचार की परत अब आम जनता के बीच खुलने लगी है। राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़े, महिला, युवा, किसान सभी ठगे जा चुके हैं। बहन-बेटियों के साथ 5000 से ज्यादा बलात्कार की घटनाओं ने राज्य को कलंकित किया है। सीएम से लेकर राज्य के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने खान-खनिज को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सरकार की नीति और नीयत दोनो में खोट है। नियोजन नीति के नाम पर इस सरकार ने राज्य के युवाओं को पिछले 3 सालों से भटकाया है। वोट बैंक व तुष्टिकरण, धर्मांतरण की राजनीति ने जनता को सरकार के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य कर दिया है। पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने सभी लोगो से आग्रह किया कि अपनी हक की लड़ाई के लिए 11 अप्रैल को राँची पहुँचे।