पांकी पश्चिमी जिला पार्शद निधि सिंह ने किया 20 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

सच खबर,पांकीः पांकी प्रखंड के पश्चिमी जिला पार्षद निधि सिंह ने रविवार को 15 वीं वित्त योजना मद की राशि से पांकी पश्चिमी जिला पार्षद निधि सिंह ने कुल 20 लाख की लागत से 7 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उनके साथ पुर्व जिला पार्षद पुदीना कुंवर भी मौजुद थे। रविवार को जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया। उनमें सूड़ी पंचायत के बांदूबार में 2 लाख 49 हजार का आंगनबाड़ी सुंदरीकरण, युक्त पंचायत के अन्तर्गत ही बांदूबार में बनवा नदी के पास 2 लाख 49 हजार का तालाब का उन्नयन, इसी पंचायत के अन्तर्गत जनलमीनार से स्कूल तक 2 लाख 49 हजार का ट्रेनेज चौनल का निर्माण। इसी तरह कोनवाई मैन रोड से रुपदेव सिंह के घर तक 2 लाख 49 हजार का नाली निर्माण। उक्त पंचायत के ही नवल सिंह के घर से बर तक 2 लाख 42 हजार का पथ निर्माण। व पंचायत पकरिया के बसरिया में इमामबड़ा से मस्जिद तक नाली निर्माण, व पांकी पश्चिमी के ही ग्राम वृत्तीय डंडार में देवी मंडप से लेकर स्कूल तक पांच लाख के लगभग पीसीसी पथ निर्माण। जिला पार्षद निधि सिंह ने कहा कि विकास के मामले में मेरा पार्षद क्षेत्र नंबर वन रहेगा। मौके पे जिला पार्षद निधि सिंह, पुर्व पार्षद पुदिना कुंवर,पार्षद पति समाज सेवी सिद्धार्थ सिंह उर्फ छोटू, सन्तोष सिंह, सिंधु सिंह, अरविंद सिंह, गणेश सिंह, संभू सिंह, सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *