षाहपुर जामा मस्जिद में मुकम्मल हुआ कुरान-ए-तरावीह

सच खबर, मेदिनीनगर। रमजान में मुकम्मल कुरान- ए- तरावीह का सिलसिला जारी है। पूरे जिले भी में 10 रमजान के बाद से ही तरावीह मुकम्मल होने लगी है। शहर के मस्जिदों समेत गाँव गाँव के मस्जिदों में भी कुरान ए तरावीह मुकम्मल हो गया और सुराह तरावीह होने लगी है। वहीं शाहपुर के जामा मस्जिद में भी मुकम्मल कुरान ए तरावीह हो गया है। जामा मस्जिद में हाफिज आलमगीर रिज़वी तरावीह पढाया। इस मौके पर मौलाना शमीमूल क़ादरी, हफ़ीज़ मोहम्मद ज़क़ीरूल्लाह, इक़बाल क़ुरैशी, सलीम क़ुरैशी, वसीम क़ुरैशी, रुस्तम क़ुरैशी, बेलाल शाह, अख्तर क़ुरैशी, इमरान क़ुरैशी, सैफ़ क़ुरैशी समेत कई लोगों ने हाफिज आलमगीर रिज़वी को माला और पगड़ीपोशी की और उनको सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *