सच खबर, मेदिनीनगरः जिले में राज्य सरकार से अनुदानित मदरसे में बच्चों को पढ़ाने वाले एक मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौलाना के पास से एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस एक मिसफायर गोली और एक खोखा भी बरामद किया है. ू जिले की पिपराटांड़ थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि, पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत होटवार के मदरसा में बच्चों को पढ़ाने वाला एक मौलाना हथियार लेकर घूम रहा है. इसके पहले भी वह बच्चों को पढ़ाने के बजाय मदरसे में हथियार की नुमाइश किया करता था.।पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर पिपराटांड़ थाना की पुलिस ने छापेमारी कर 22 वर्षीय हाफिज नदीम अंसारी पिता महबूब अंसारी को गिरफ्तार किया. साथ ही उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली भी बरामद की गई है. आरोपी शिक्षक राज्य सरकार से अनुदानित होटवार के मदरसा में नियमित शिक्षक के रूप में कार्यरत था. वहीं अब पुलिस आरोपी मौलाना को हिरासत में लेकर बरामद हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है. वहीं पलामू जिले के मदरसे से हथियार के साथ मौलाना की गिरफ्तारी की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई है. ऐसे में उस मदरसा में तालीम ले रहे बच्चों के परिजनों ने भी सवाल उठाया है. बच्चों के परिजन ने कहा कि आखिर मदरसा में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक के पास हथियार कहां से आए. आखिर बच्चों को तालीम देने वाले मौलाना को हथियार रखने की क्या जरूरत थी.