मिनी बांध शहर के पानी का लेवल बढ़ाने का एकमात्र विकल्प: मेयर अरूणा षंकर

सच खबर,मेदिनीनगरः महापौर अरुणा शंकर ने 12 अप्रैल का स्वयं चैनपुर-शाहपुर के वार्डों मैं जाकर निगम द्वारा कराई जा रही टैंकर से जलापूर्ति का निरीक्षण किया। महापौर ने उपस्थित माताओं बहनों को आश्वस्त किया कि मैं लगातार निगम के सभी क्षेत्रों में जाऊंगी और जहां भी पानी की समस्या होगी; वहां तत्काल यथासंभव टैंकर द्वारा पानी बढ़ा कर दी जाएगी। महापौर ने यह भी कहा अभी सभी वार्ड में 1-2 वार्ड छोड़कर पार्षदों के माध्यम से 5-5 टैंकर पानी की आपूर्ति की जा रही है।  जरूरत पड़ी तो टैंकर की संख्या बढ़ाई जायेगी।। महापौर ने कहा कि मेरी विशेष निगाह ड्राइ जॉन में है । कल मैं स्वयं ड्राइ जोन में जाऊंगी और जहां जहां पानी की आवश्यकता जितनी होगी, निगम यथासंभव पानी देगा। इस क्रम में महापौर ने डोर टू डोर कचरा का भी निरीक्षण किया। साथ ही कर्मियों को कई निर्देश दिए। महापौर ने यह भी बताया पूरे निगम में लगभग डेढ़ सौ पॉइंट नई बोरिंग कराई जा रही है, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके। महापौर ने कहा एनीकेट (मिनी बांध) शहर के पानी का लेवल बढ़ाने का एकमात्र विकल्प है। मैं सरकार एवं मंत्री मिथिलेश ठाकु से से मांग करूंगी कि कोयल नदी पर शहर के बाहर उचित स्थान पर निगम बोर्ड द्वारा पारित मिनी बांध बनाई जाए, ताकि शहरी क्षेत्र के नदी में पाँच फीट पानी हमेशा बना रहे, जिससे शहरी क्षेत्र की हर बोरिंग और कुएं मैं पानी आ जाएगा तथा जानवरों को भी नदी में जगह-जगह पानी सुलभ तरीके से मिल सकेगा और किसान भी जमीन सिंचित कर पाएंेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *