कोरोना से निपटने को लेकर पलामू पूरी तरह से तैयार हैः उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे

सच खबर,मेदिनीनगरः कोरोना से निपटने को लेकर उपायुक्त के नेतृत्व में लेस्लीगंज में मॉक ड्रिल आयोजित कोरोना के संभावित प्रसार को जिले में विफल करने व तैयारियों को परखने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला अंतर्गत लेस्लीगंज, पाटन, चैनपुर, सदर,मनातू व हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। लेस्लीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मॉक ड्रिल का जायजा लेने उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे भी पहुंचे.। यहां उन्होंने मॉक ड्रिल के दौरान बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता व अन्य आवश्यक व्यवस्था आदि का अवलोकन किया.वहीं रिहर्सल के बाद उपायुक्त श्री दोड्डे ने कहा कि कोरोना से निपटने को लेकर पलामू पूरी तरह से तैयार है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *