जमशेदपुर की घटना की उच्चस्तरीय जांच हेतु महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया

सच खबर,मेदिनीनगरः आज विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल पलामू के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला उपायुक्त पलामू को जमशेदपुर घटना की उच्च स्तरीय जांच हेतु महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 08 अप्रैल और 09 अप्रैल की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई। प्रशासन के द्वारा एकतरफा कार्रवाई करते हुए, निर्दाेष हिंदू नेताओं की गिरफ्तारी की गई। वहीं, गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं के बारे में बात चीत करने के लिए, जब 10 अप्रैल को जमशेदपुर के वरीय आरक्षी अधीक्षक से विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मिलने गया, तो उन्होंने मिलने गए सभी प्रतिनिधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी कार्यकर्ता विभाग और प्रांत स्तर के दायित्व धारी अधिकारी होने के साथ साथ निर्दाेष भी हैं। सरकार के एक तरफा कार्रवाई के विरोध में कल शाम झारखंड के सभी जिला केंद्रों पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के द्वारा सरकार की पुतला दहन की गई थी, और आज जिला उपायुक्त और सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को महामहिम राज्यपाल झारखंड सरकार को संबोधित एक ज्ञापन सौंप कर घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री सेवा निवृत सूबेदार दामोदर मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक, जिला सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, जिला धर्म प्रसार प्रमुख अंकित हिंदू, और नगर बजरंग दल संयोजक संदीप कुमार गुप्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *