सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू जिला के मध्य नगर शहरी क्षेत्र में जमीन स्तर दिन प्रतिदिन नीचे चला जा रहा है जिसके कारण कई मोहल्ले में पानी की किल्लत उत्पन्न हो गई है । विधायक आलोक चौरसिया ने सदन में सीधा अध्यक्ष के माध्यम वर्तमान झारखंड सरकार से पूछा मंत्री जी ने घोषणा की थी कि 20 जनवरी तक सेकंड फेज का काम आरंभ हो जाएगा, परंतु लगता है कि अभी तक ना एजेंसी का चयन किया गया है और ना ही कोई कार्यवाही की गई है। यह मामला अधर में लटक पड़ा है, जिसके कारण मेदिनीनगर में पानी की किल्लत देखते हुए विभागीय मंत्री जल्द से जल्द घोषणा करें कि कब तक जनता की समस्या का निदान कर घर-घर पानी उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही यह कार्यक्रम कब प्रारंभ होगा । सरकार की तरफ से जवाब में यह बताया गया कि मेदिनीनगर नगर निगम में अगर सारी जलापूर्ति परियोजना के क्रियान्वयन हेतु संवेदक का चयन प्रक्रियाधीन है तथा परियोजना का कार्य संभवत इस वर्ष जून या जुलाई से प्रारंभ कर दी जाएगी। इस परियोजना में लगभग 2 वर्ष का प्रस्ताव है
यह सुनकर विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि सरकार सिर्फ झूठे जुमले से आम आवाम को दिग्भ्रमित करती है काम धरातल पर करने के वक्त वह पीछे हट जाती है। सरकार से यह अनुरोध है कि जलापूर्ति की योजना जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए।