राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस-जिलेभर में 20 अप्रैल को चलाया जायेगा अभियान

सच खबर,बरवाडीहः बरवाडीह .प्रखंड के छेंचा पंचायत के पूर्व मुखिया लगभग 60 वर्षीय भुनेश्वर सिंह का बुधवार की सुबह मेदनीनगर पीएमसीएच में ब्रेन हेमरेज के बाद इलाज के दौरान देहांत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार छेँचा पंचायत के पूर्व मुखिया की आज सुबह एकाएक तबियत बिगड़ने पर उनमे पैरालाइसिस का असर देखा गया। आनन-फानन में उसके परिजनों ने इलाज हेतु मेदनीनगर पीएमसीएच ले ले जाया गया। जहां पर पैरालाइसिस के तीव्र झटका के कारण ब्रेन हेमरेज से उसका निधन हो गयां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूर्व मुखिया के निधन पर बरवाडी प्रखंड मुख्यालय समेत छेंचा गांव में शोक की लहर है. वही बुधवार दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार कोयल नदी तट परकिया गया। उनके निधन पर मनिका विधानसभा के स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि भुनेश्वर सिंह एक मृदुभाषी, मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उनके निधन से क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई.मुखिया ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास में सराहनीय योगदान दिया है.इसके अलावा पूर्व विधायक हरे कृष्ण सिंह,जीप सदस्य संतोषी शेखर,सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद,विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह पिंटू, विजय बहादुर सिंह ,अनिल कुमार सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अतुल कुमार सिंह ,20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, विवेक कुमार सिंह ,सुनील कुमार सिंह,,हुलास कुमार सिंह, समेत विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *