क्रशर प्लांट और माइंस लीज धारकों पर मनमानी का आरोप

सच खबर, मेदिनीनगरः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तत्वधान में पिपरा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रविंद्र सिंह एवं पिपरा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि संदीप पासवान और पिपरा प्रखंड अध्यक्ष जनेश्वर भूमिया ने एक प्रेस वार्ता की प्रेसवार्ता में बीस सूत्री अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने क्रशर प्लांट और माइंस लीज धारकों पर मनमानी का आरोप लगाया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि माइंस एवम प्लांट में भारी अनियमितता एवम नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा इन लोगों को परोक्ष समर्थन प्राप्त है और गलत करने वालों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जनेश्वर भुइयां ने कहा कि स्थानीय लोगों में काफी आक्रोह व्याप्त है ,अगर अविलंब इसमें सुधार नही किया गया तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
बीससूत्री अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने इस मौके पर जिला खनन पदाधिकारी से कुल 15 बिंदुओं पर जांच कर माइंस लीज धारक और क्रेशर प्लांट मालिकों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर खनन विभाग लीपापोती करने की कोशिश करता है तो वो ये मामला स्थानीय विधायक कमलेश कुमार सिंह के समक्ष और जिला बीससूत्री कमिटी की बैठक में उठाएंगे। निम्नलिखित बिंदुओं का जांच कर उचित करवाई करने की मांग की गई। पिपरा प्रखंड अंतर्गत माइंस वक्रासन प्लांट में कर्मचारियों की संख्या कितनी है । वर्तमान झारखंड नियमावली के तहत 75 परसेंट स्थानीय कर्मचारी एवं 25 परसेंट बाहरी कर्मचारियों को कार्य पर रखना है। नियमावली के तहत जांच कर मजदूर या कर्मचारी को कार्य पर रखवाया जाए साथ ही साथ एबी बताने की कृपा की जाए की लोकल कर्मचारी एवं जिले के बाहर से कितने कर्मचारी रखे गए है। प्लांट एवं माइंस के द्वारा रोड में नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है इसीलिए डस्ट के रोकथाम हेतु पानी का छिड़काव नियमित रूप से कंपनी के द्वारा करवाया जाये। माइंस एवं प्लांट में सुरक्षा मानकों का सही रूप से पालन नहीं किया जा रहा है।नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के प्रदूषण मानकों का सही रूप से पालन नहीं हो रहा है एवं उससे संबंधित सभी नियमों का अनदेखी किया जा रहा है। खनिजों के उत्खनन और उसके परिवहन का डिटेल परफॉर्म रेंस का ऑडिट पॉइंट का मिलान कराकर जांच करें। लीजधारी पत्थर खदानों का सेक्शन मेजरमेंट का रिपोर्ट का जांच किया जाए। लीजधारक के द्वारा बिना डीजीएमएस के स्वीकृति के खनन मापदंड के विरुद्ध खनन किया जा रहा है। इसकी जांच अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *