मिशन समृद्धि संस्था ने किया कपड़ों का वितरण

सच खबर, मेदिनीनगरः मिशन समृद्धि संस्था द्वारा अनवरत समाज में नेक काम किया जाता रहा है। निःशुल्क चल रहे समृद्धि की पाठशाला के बच्चों दोना पत्तल दातून बेचने वालों और सूदूरवर्ती गांवों में जरूरतमंदों के बीच कपडों का वितरण हमेशा होता रहा है। मेदिनीनगर के कला पोखराहा गांव में इस संस्था द्वारा साल में दो-तीन बार कपड़ों का वितरण किया जाता है। उसी दरम्यान यहां पर पुनः सबों के बीच कपड़ों का वितरण किया गया। सभी वर्ग के लिए कपड़े भरपूर थे। इसके लिए श्वेता सिन्हा शिक्षिका सेक्रेड हर्ट स्कूल, रेडियो उद्घोषिका शालिनी श्रीवास्तव, प्रो सरिता कुमारी, नवल तुलस्यान का बहुत -बहुत आभार जिनके सौजन्य से सालों भर मिशन समृद्धि संस्था इस कार्य को कर पाती है। अहिल्या गिरी, बैजन्ती गुप्ता, वन्दना श्रीवास्तव, वीणा गुप्ता, रंजीता कुमारी का सराहनीय योगदान हमेशा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *