सच खबर, गोला(रामगढ़)ः बुधवार 12 अप्रैल को रजरप्पा चोक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया । रांची में झारखंड सचिवालय के शांति पूर्वक घेराव करने के दरम्यान प्रशासन द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं को लाठी चलाने के विरोध में काला बिल्ला लगाकर पुतला यह दहन किया गया। यह कार्यक्रम गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव के नेतृत्व में किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं पर लाठी और ऑसू गैस, पानी का बौछार की गई। कई कार्यकर्ताओं को चोट लगी और कई को हाथ पैर टूट गए। वहीं कईयों को गंभीर चोट लगी। हम जब-तक हेमंत सरकार को उखाड़ नहीं फेंकेंगे। हमलोग चैन से नहीं बैठेंग। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोला मंडल महामंत्री जितेंद्र साहु, सचिन कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास मणि पाठकष् अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार नायक, पिछड़ी जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप बर्मन ,मंत्री प्रदीप ठाकुर, प्रमोद रजवार, मुरली महतो आदि शामिल थे।