सच खबर, बरवाडीहः बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन पूरे धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंबेडकर विचार मंच द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे.शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ विचार मंच के संयोजक बिरजू राम एवं संरक्षक रविंद्र राम के नेतृत्व में पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलकर बाजार के विभिन्न मार्गाे से होते हुए आंबेडकर चौक पहुंचा। शोभायात्रा में बाबा साहब अमर रहे, बाबा तेरे अरमानों को पूरा करेंगे, जय भीम, जय भीम आदि का नारा लगा रहे थे.। अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम काआयोजन किया गया .जिसमें सर्वप्रथम विधायक रामचंद्र सिंह, जिप सदस्य संतोषी शेखर ,अजय चंद्रवंशी,बिरजू राम, रविंद्र राम ,केदार सिंह, डॉ राम सनेही राम,सुमन देवी,श्री राम, कामेश्वर राम,राजकुमार राम समेत उपस्थित दर्जनों गणमान्य लोगों व अंबेडकर विचार मंच के सदस्यों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर बारी-बारी से बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके उपरांत चेस्टेनट के रेन बसेरा परिसर में रेन बसेरा परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह समेत अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बाबा साहब के समतामूलक समाज की निर्माण की आवश्यकता है। कहा हम सभी को संविधान को बचाए रखने के लिए एकजुट होने की जरूरत है. कार्यक्रम को कई लोगों ने संबोधित करते हुए बाबासाहेब के विचारों को रखा .कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र राम ने की वहीं कार्यक्रम में नंदकिशोर राय अध्यक्ष, सुरेन्द्र राम, व्यास जी, अजय दास सचिव, श्री राम बादशाह , अविनाश , कृष्णा सिंह, कमलेश सिंह, अवधेश मेहरा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।