सच खबर, बरवाडीहः .शुक्रवार की शाम प्रखंड मुख्यालय के रेलवे क्लब में ऑल इंडिया एससी एसटी एसोसिएशन द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता विकास शुक्ला ने शिरकत की . कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि साथ कार्यक्रम में मौजूद रेलकर्मी और उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण करने के साथ दीप प्रज्वलित करके श्रद्धा सुमन अर्पित करने का काम किया गया .इसके बाद रेलवे लोको पायलट वर्षा कुमारी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पाठ पढ़ कर मौजूद लोगों को संविधान की रक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों के साथ-साथ अन्य लोगों के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जीवनी और उनके विचारों को लेकर समाज में जागरूकता लाने को लेकर विचारों को व्यक्त करने का काम किया गया।
वही देर शाम तक चले कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जहां यूपी से चलकर आए रंजीत आर्य और पूजा कुमारी ने एक से बढ़ कर एक बाबा साहब से जुड़े गीत पेश करने का काम किया ,जिसकी सभी ने जमकर प्रशंसा की . मौके पर स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी, एसोसिएशन के जीबी माथुर , अरुण कुमार, रंजीत कुमार, पीके सिंह, गुरु प्रसाद, अमरकांत गौतम, नीतीश कुमार, वर्षा कुमारी ,ए के रजक, संतोष कुमार ,अमन कुमार समेत काफी संख्या में रेलकर्मी मौजूद थे।