सच खबर, छतरपुरः शनिवार 15 अप्रैल को गुलाब चंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज, छतरपुर, पलामू में स्टूडेंट रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य जितेंद्र कुमार के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सीएससी पलामू नागेंद्र कुमार एवं अरविंद कुमार, और एजुकेशन कंसल्टेंट बिरेन्द्र कुमार सिंह, कालेज के एवं एसआरसी के सीएससी संचालक आकाश कुमार उपस्थित हुए । एसआरसी के द्वारा प्रदान की जाने वाली सर्विस के बारे में डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सीएससी पलामू के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। प्राचार्य के द्वारा इस स्टूडेंट रिसोर्स सेंटर के कालेज कैम्पस में खुलने से कॉलेज के छात्रों को आनलाईन कार्य आसानी से और रियायती दर एवं अन्य डिजिटल सेवा के मिलने लाभ से अवगत कराया गया। प्राचार्य के द्वारा एसआरसी केंद्र संचालक को रियायती दर पर सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया गया है साथ ही केंद्र को सही ढंग से संचालित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।