सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू जिला कुशवाहा महासभा के पलामू जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर अजीत कुमार मेहता द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में श्री मेहता ने कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के पलामू जिला अध्यक्ष बनाये जाने सभी पलामू जिला के कुशवाहा बंधुओं को दिल से धन्यवाद देता हूँ । जिन्होंने हम पर विश्वास किया है। मैं सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि संगठन मजबूत करूँगा और एक नये समाज का निर्माण करूँगा, जिसमें एक साथ एक तालाब में बाघ और बकरी साथ में पानी पी सके । तीन माह के अन्दर जिला कमिटि के साथ प्रखण्ड कमिटि का विस्तार कर संगठन मजबूत किया जाएगा। हमारे ये संगठन समाजिक तौर पर काम करता था। समय- समय पर जनसमस्या के बारे में शासन और प्रशासन को भी अवगत कराता था और अब राजनीति में भी मजबूती के साथ हिस्सेदारी निभाएगी । खास कर पलामू जिला में सभी राजनीतिक राष्ट्रीय पार्टी हो या क्षेत्रीय पार्टी सभी को जिला कमिटि से पत्र भेजा जाएगा। श्री मेहता ने आगे कहा कि सरकार को या राज्य को या फिर केन्द्र को कुशवाहा का समर्थन चाहिए तो जिला कमिटी की अनुशंसा करानी होगी, तभी हम खुलकर सहयोग करेंगे । स्टेट लेवल के पदाधिकारियों के साथ वार्ता होगी कि आपकी सरकार बनी तो पलामू में 21 प्रखण्डों में बीस सूत्री अध्यक्ष पद कुशवाहों की कितनी हिस्सेदारी होगी। विधायक और सांसद बनने पर कितने विधायक और सांसद प्रतिनिधि कुशवाहा को बनाएंगें । सहमति बनती है तो हम आपकी मदद करेंगे। जहाँ एक से अधिक कुशवाहा उम्मीदवार होंगे; वहाँ कुशवाहा समाज की केन्द्रीय टीम अनुशंसा करेगी। राजनीतिक दल से बात नहीं बनने पर कुशवाहा समाज अपना समर्पित उम्मीदवार ,सभी तरह के चुनाव में दे सकती है। फिलहाल मेदिनीनगर नगर निगम का चुनाव होने वाला है। इस सीट पर भी अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की दावेदारी कर सकती है या फिर हमारी विचारधारा से मिलते जुलते दल या प्रत्याशी को समर्थन करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष अजीत मेहता, रामप्यारी महतो, जंगाली महतो, रिंकू मेहता,रौशन मेहता शामिल थे।